
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से मात देकर वर्ल्ड चैंपियन की ट्राफी अपने नाम कर ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल मुकाबल में कुछ खास नहीं कर पाई नतीजतन भारत को करारी हार मिली।
शमी ने ट्वीट की पीएम के साथ वाली तस्वीर
मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है। उन्होंने साथ में लिखा, "दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था. मैं पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम नरेंद्रमोदी का आभारी हूं. विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आने और हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए. हम वापसी करेंगे!"
Updated on:
20 Nov 2023, 4:21 PM IST
Published on:
20 Nov 2023, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.