दुर्गा पूजा उत्सव से जुड़े पासों के कथित घोटाले की जांच कोलकाता पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय अलग-अलग स्तर पर कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सेन से विस्तृत पूछताछ जरूरी है, ताकि कथित घोटाले के अलावा पिछली सरकार के दौरान हुए वित्तीय लेन-देन और अन्य अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। सेन पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह राज्य के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में राज्य मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।