4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पीएम मोदी की सीता कौन है?’ टिप्पणी पर बवाल, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Pramod Tiwari Sita Remark Controversy: बीजेपी की लीगल सेल से जुड़े अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 04, 2026

Pramod Tiwari PM Modi Sita statement

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने पुलिस में दी शिकायत (Photo-IANS)

BJP complaint against Pramod Tiwari Delhi Police: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ बीजेपी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, पूरा मामला देवी सीता को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर है। बीजेपी की लीगल सेल से जुड़े अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद तिवारी की टिप्पणी से सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

सनातन धर्म के लोगों की भावनाएं हुई आहत

अधिवक्ता ने कहा कि यह शिकायत 2 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रमोद तिवारी द्वारा दिए गए कथित बयान को लेकर की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता ने देवी सीता को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जो किसी भी सनातनी के लिए स्वीकार्य नहीं है और इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 302 इस तरह के मामलों में स्पष्ट प्रावधान करती हैं और इसे संज्ञेय अपराध बताया।

राम मंदिर मुद्दे पर पीएम मोदी पर साधा था निशाना

बता दें कि रविवार को कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले को लेकर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। 

उन्होंने भगवान राम के अश्वमेध यज्ञ का उदाहरण देते हुए कहा था कि यज्ञ के दौरान भगवान राम ने देवी सीता की पत्थर की प्रतिमा बनवाकर अपने पास रखी थी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंदिर में पूजा करने के दौरान देवी सीता की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया।

प्रमोद तिवारी ने कहा था कि जब मोदी मंदिर में पूजा कर रहे थे, तब वहां सीता माता कहीं दिखाई नहीं दीं। उस समय राम की सीता कौन थीं और प्रधानमंत्री मोदी की सीता कौन हैं? इसका फैसला प्रधानमंत्री को खुद करना चाहिए।

बीजेपी ने इसी बयान को देवी सीता के प्रति कथित रूप से अपमानजनक बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पप्पू यादव के संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन पर भी BJP ने जताई आपत्ति

बीजेपी की लीगल सेल ने सांसद पप्पू यादव के संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन को लेकर भी आपत्ति जताई है। संकेत गुप्ता ने आरोप लगाया कि राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर संसद भवन परिसर के बाहर किए गए एक नाटकीय प्रदर्शन के जरिए हिंदू समुदाय, भगवान राम और सनातन धर्म के अनुयायियों का अपमान किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं और इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हो रही हैं। बीजेपी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में मामले की जांच कर संबंधित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग