4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस तृषा पर बयान देकर फंस गए उदयनिधि स्टालिन, महिला आयोग में शिकायत लेकर पहुंची CM विजय की पार्टी

Udhayanidhi Stalin: अभिनेत्री तृषा पर दिए बयान को लेकर उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। विजय की पार्टी TVK ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। जानिए क्या है पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Vijay TVK party Udhaystalin, Cauvery water rally controversy, Trisha Krishnan news

थलपति विजय, तृषा और उदयनिधि स्टालिन | फोटो सोर्स- IANS

Udhaystalin Stalin Trisha Controversy: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर द्रमुक (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा की गई एक टिप्पणी से एक नया बवाल खड़ा हो गया है। मामला इतना बढ़ चुका है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने महिला आयोग से मामले का तुरंत संज्ञान लेने, सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मंगवाने और नए भारतीय न्याय संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया है।

तंजावुर की रैली में ऐसा क्या बोल गए उदयनिधि?

यह पूरा विवाद तंजावुर में आयोजित कावेरी जल विवाद से जुड़ी एक रैली के दौरान शुरू हुआ। उदयनिधि स्टालिन मंच से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की नीतियों और चुप्पी पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कहा कि कावेरी का एक बूंद पानी भी राज्य को नहीं मिला, फिर भी मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं और केवल DMK के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने में लगे हैं।
उदयनिधि के भाषण के दौरान ही भीड़ में से कुछ लोग अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारेबाजी करने लगे। इस पर उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे सोशल मीडिया पर विजय और तृषा से जुड़ी पुरानी अफवाहों से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, बाद में विवाद बढ़ता देख उदयनिधि ने सफाई दी कि उनकी बात का मतलब सिर्फ कावेरी नदी के पानी से था।

TVK और BJP ने खोला मोर्चा, बताया 'सस्ती राजनीति'

उदयनिधि के इस बयान का वीडियो वायरल होते ही विपक्षी पार्टियों ने हमला बोल दिया। TVK विधायक रेवंत चरण ने इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और असभ्य बताते हुए आरोप लगाया कि कावेरी रैली में जनसमर्थन न मिलने की बौखलाहट में DMK ध्यान भटकाने के लिए सस्ती उकसावे वाली राजनीति का सहारा ले रही है। उनका कहना था कि इस तरह का अहंकार और अभद्र रवैया द्रमुक की जनस्वीकृति को और कमजोर करेगा।
वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु बीजेपी ने भी इस बयान पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने उदयनिधि की टिप्पणी को अश्लील और शर्मनाक करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयनिधि को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

महिला आयोग के रुख पर टिकी नजरें

तमिलनाडु की राजनीति में बड़े नेताओं और फिल्मी हस्तियों का नाम खींचकर बयानबाजी करना अक्सर देखा जाता है। लेकिन कावेरी जैसे गंभीर मुद्दे की सभा में ऐसी टिप्पणी करने से लोगों में काफी नाराजगी है। अब देखना यह होगा कि महिला आयोग TVK की इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग