4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रशांत किशोर जी ने सच में एक मास्टरस्ट्रोक खेला है’, बांकीपुर में जनसुराज की जीत पर रामकृपाल यादव का बड़ा बयान

Bankipur By-Polls: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर की भारी जीत पर भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने तारीफ की। उन्होंने कहा- प्रशांत जी ने गजब मास्टरस्ट्रोक खेला है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Mukul Kumar

Aug 04, 2026

prashant kishor victory bankipur bypoll

बांकीपुर में जीत के बाद जश्न मनाते प्रशांत किशोर (फोटो- X@jansuraaj)

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। इस जीत पर भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने उनकी तारीफ की है।

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जी ने सच में बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल लिया है। उन्होंने चुनाव में खेल बहुत समझदारी से खेला। बांकीपुर के लोगों में उन्होंने बहुत बड़ी उम्मीद जगा दी है।

बयान बदलते रहते हैं प्रशांत किशोर- रामकृपाल

रामकृपाल यादव ने आगे कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि प्रशांत किशोर जी जो कहते हैं उसे पूरा भी करते हैं। लेकिन रामकृपाल ने एक और बात भी साफ की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर के बयान अक्सर बदलते रहते हैं।

रामकृपाल यादव ने बताया- मैंने खुद सुना था जब प्रशांत किशोर कह रहे थे कि यहां बेंगलुरु जैसा विकास लाएंगे। अब वे कह रहे हैं कि बेंगलुरु तो नहीं बनाएंगे।

जन सुराज पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया

बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव की जीत को कई लोग प्रशांत किशोर की नई शुरुआत मान रहे हैं। जन सुराज पार्टी ने इस सीट पर अच्छा प्रदर्शन किया है। स्थानीय लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। कई नेता यह कह रहे हैं कि अब असली परीक्षा शुरू होगी। वादे पूरे होंगे या नहीं, यह समय बताएगा।

प्रशांत किशोर लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं। पहले वे चुनावी रणनीतिकार के रूप में जाने जाते थे। अब वे खुद मैदान में उतरकर भाजपा की सबसे खास सीट पर कब्जा जमाया है।

बांकीपुर की जीत प्रशांत के लिए महत्वपूर्ण

बांकीपुर की जीत उनके लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहां 30 साल से लगातार भाजपा जीत रही थी। अब यह सीट जनसुराज के पास चली गई है। इस बीच, रामकृपाल यादव के बयान से साफ है कि एनडीए खेमे में भी इस जीत को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

हालांकि, रामकृपाल ने तारीफ के साथ ही सावधान रहने का भी संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों में उम्मीद जगाना आसान है, लेकिन उसे पूरा करना कठिन काम है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग