आरपी सिंंह ने कहा कि ये जम्मू-कश्मीर इसलिए आ पा रहे हैं, क्योंकि कि पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाया। ये वे लोग हैं, जो जम्मू-कश्मीर जाते हुए डरते थे। इनके सरकार के दौरान गृह मंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि मैं वहां जाते हुए डरता था। उन्होंने कहा कि, सच ये है आज कश्मीर में तरक्की है, यहां पर विकास के पंख लगे हैं। ये केवल पीएम मोदी के कारण संभव हो पाया है। कांग्रेस पार्टी दलितों का अपमान करती है। जब राहुल गांधी विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैंं, तो इससे उनका दलित और आरक्षण विरोधी सोच उजागर होता है। ऐसी सोच राहुल गांधी को विरासत में मिली है। राहुल गांधी जैसी सोच, उनके पिता और दादी की भी रही है। ऐसे लोगों का चेहरा अब बेनकाब हो गया है। देश की जनता ऐसे लोगों को पहले ही खारिज कर चुकी है और अब जम्मू की जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।