भारत किफायती टीकों की आपूर्ति में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
समिट के बारे में जारी सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारत सुरक्षित और किफायती टीकों, दवाओं की आपूर्ति, टेस्ट और उपचार के लिए कम लागत वाली स्वदेशी तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के केंद्र में होने के साथ वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और सुधारने के उद्देश्य से भारत बहुपक्षीय मंचों में भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है।