
PM Narendra Modi
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर और वाराणसी दौरे पर रवाना हुए। वाराणसी जाने से पहले सिद्धार्थनगर में पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए प्रदेश में 9 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधा।
यूपी में खूब चली 'भ्रष्टाचार की साइकिल'
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सात कि 4 साल पहले यूपी में जो समाजवादी पार्टी की सरकार थी, वो वोट के लिए कहीं डिस्पेंसरी की, तो कहीं छोटे-मोटे अस्पताल की घोषणा करके बैठ जाते थी। सालों-साल तक या तो उनकी बिल्डिंग ही नहीं बनती थी और अगर बिल्डिंग होती थी तो मशीनें नहीं होती थीं। अगर किसी तरह दोनों हो गईं तो डॉक्टर और स्टाफ नहीं होता था। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यूपी में गरीबों के हजारों करोड़ों रुपए लूटने वाली भ्रष्टाचार की साइकिल चौबीसों घंटे चलती रहती थी।
Published on:
25 Oct 2021, 1:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.