12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी विजयादशमी के अवसर पर देंगे देश को 7 नई रक्षा कंपनियों की सौगात, आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी मज़बूती

पीएम मोदी आज विजयादशमी के अवसर पर देश में 7 नई रक्षा कंपनियों का शुभारंभ करेंगे। इस कदम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मज़बूती मिलेगी।
2 min read
Google source verification
pm-modi-ji.jpeg

PM Modi To Dedicate 7 New Defense Companies To The Nation Today

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विजयादशमी के अवसर पर 15 अक्टूबर 2021 को 7 नई रक्षा कंपनियों का शुभारंभ करते हुए देश को एक नई सौगात देंगे। इस कदम से देश में रक्षा विभाग मज़बूत होगा और साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मज़बूती मिलेगी। इस बारे में पीएम मोदी ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी करेंगे नई रक्षा कंपनियों का शुभारंभ

आज विजयादशमी के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा उद्योग संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी 7 नई रक्षा कंपनियों की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी ने किया 100 लाख करोड़ के 'पीएम गति-शक्ति' राष्ट्रीय मास्टर प्लान का शुभारंभ

पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की जाने वाली 7 नई कंपनियों के नाम

यह भी पढ़े - आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, पीएम मोदी ने किया भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ

पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की जाने वाली सातों नई रक्षा कंपनियों का लक्ष्य

पीएम मोदी द्वारा लॉन्च की जाने वाली सातों नई रक्षा कंपनियां देश में सैनिकों के लिए पिस्टल, फाइटर प्लेन, गोला-बारूद, विस्फोटक, वाहन, हथियार, सैन्य सुविधा उपकरण, ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स गियर, पैराशूट और सैनिकों के इस्तेमाल से जुड़ा सामान बनाएंगी। इससे देश में रक्षा विभाग मज़बूत होगा और साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मज़बूती मिलेगी।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित, विपक्ष पर भी साधा निशाना

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग