
अभिषेक बनर्जी(फोटो-ANI)
Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते ही टीएमसी के शीर्ष नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पर कोलकाता पुलिस पहुंची है। अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात है। हालांकि पुलिस किस मामले में अभिषेक के घर पहुंची हैं, इससे संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभिषेक बनर्जी के हरिश मुखर्जी रोड स्थित 188A पते पर पुलिस पहुंची है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अभिषेक बनर्जी के प्रॉपर्टी में कथित अवैध निर्माण को लेकर कोलकाता नगर निगम ने नोटिस जारी किया था।
आपको बता दें कि दरअसल, कुछ दिन पहले ही कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी से जुड़े 17 संपत्तियों को नोटिस भेजा था। इन संपत्तियों में उनका सरकारी आवास, उनके माता-पिता से जुड़ी प्रॉपर्टी और उनकी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंस’ का नाम भी शामिल है। नगर निगम ने इन सभी मामलों में कथित अवैध निर्माण को लेकर जवाब मांगा था और सात दिन की समयसीमा तय की गई थी। सोमवार को वही समयसीमा खत्म हो गई। इसके कुछ ही समय बाद पुलिस शांतिनिकेतन पहुंच गई है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस वहां किस मकसद से गई। न तो पुलिस अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान दिया और न ही अभिषेक बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई।
एक दिन पहले ही ममता बनर्जी ने एक वीडियो जारी करके सरकार, प्रशासन और पुलिस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि पुलिस सब कुछ देख रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही। ममता ने कहा कि उन्होंने खुद लंबे समय तक प्रशासन चलाया है और कभी भी पुलिस को गलत तरीके से काम करने के लिए नहीं कहा। अपने शब्दों में उन्होंने कहा, 'आज रक्षक ही भक्षक बन गया है।'
पश्चिम बंगाल के फाल्टा उप-चुनाव में भाजपा को बंपर जीत हासिल हुई है। भाजपा के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने एक लाख से ज्यादा मतों से इस चुनाव को जीत लिया। इस चुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहें। बीजेपी ने इस चुनाव को 109021 वोट से जीत लिया।
Updated on:
25 May 2026 05:45 pm
Published on:
25 May 2026 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
