भाजपा ने सोनिया गांधी की टिप्पणी की निंदा की है। BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि यह "अत्यंत असम्मानजनक" है तथा यह सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के प्रति विपक्ष की उपेक्षा को रेखांकित करता है। BJP अध्यक्ष ने कहा, "दुर्भाग्य से यह पहली घटना नहीं है, जब कांग्रेस ने इस तरह की हरकत की हो। राष्ट्रपति जब मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाल रही थीं, तब अपनी सामंती मानसिकता से प्रेरित विपक्ष पिछड़े वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण का मजाक उड़ाने लगा।' नड्डा ने कहा कि जानबूझकर ऐसे शब्दों "बेचारी" का प्रयोग करना कांग्रेस पार्टी की अभिजात्यवादी, गरीब-विरोधी और आदिवासी-विरोधी प्रकृति को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि विपक्षी पार्टी बिना शर्त माफी मांगे।