Economic Survey 2025: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। संसद का बजट सत्र (Budget) आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने के साथ शुरू हुआ। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वित्त वर्ष 26 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत के बीच बढ़ने का अनुमान है।