29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशांत किशोर बोले- PM मोदी को जिसके लिए वोट दिया हो रहे वो सभी काम, नीतीश पर दिया ये बयान

Prashant Kishors On Narendra Modi: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- पीएम मोदी को आपने जिन मुद्दों पर वोट दिया है वो काम थोड़ा या ज्यादा हो ही रहा है। साथ ही उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 25 Sep 2023, 4:05 PM IST

pk_nm_nk_.jpg

Prashant Kishors On Narendra Modi and Nitish kumar: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पदयात्रा बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंच चुकी है। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपने जिन मुद्दों को लेकर वोट दिया है, उसपर कम या ज्यादा काम हो ही रहा है। इस दौरान वो पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कामकाज पर भी खुलकर बोले।


नरेंद्र मोदी पर क्या बोले

मुजफ्फरपुर में जन सुराज यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा हम बिहारियों ने अपने घर में पांच किलो अनाज के लिए ही पीएम मोदी को वोट दिया। भले ही राज्य में भ्रष्‍टाचार और चोरी के कारण इसमें कुछ कटौती हो रही है लेकिन कम से कम चार किलो अनाज तो आप ले ही रहे हैं। हमलोगों ने राम मंदिर बनाने के लिए वोट दिया है। यहां बिहार में सड़क, स्‍कूल, नाली और फैक्‍ट्री बने या नहीं, लेकिन अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है।

आगे उन्होंने कहा हम बिहारियों ने मोदी को घर-घर LPG सिलेंडर देने के लिए वोट दिया और वो भी मिल रहा है, फिर चाहे उसकी कीमत कितनी भी क्यों न बढ़ गई हो । गुजरात की कहानी सुनकर ही आपने उनको दो बार सत्ता पर बैठाया, इतना समर्थन दिया। रोज उनका चमकता चेहरा आप टेलिविज़न पर देखते ही होंगे। गुजरात में वो बुलेट ट्रेन चलवाने की बात कर रहे हैं और आपके बच्चे वहां जाकर मजदूरी कर रहे हैं।

नीतीश कुमार पर ऐसे निशाना साधा

प्रधानमंत्री मोदी के बाद प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार हमने बिजली हर घर बिजली लाने के लिए वोट दिया और बिजली आ भी रही है। भले ही ये कितनी भी महंगी मिले। हम बिहारी अपने लिए वोट देते कहां हैं। जात-पात देखकर विधायक चुनते हैं तो काम कोई नहीं करेगा। बिहार में हर घर आजकल जाति जनगणना की बात हो रही है।

स्कूल-कॉलेज, अस्पताल के लिए बात कौन कर रहा है जो आपके नेता इसपर काम करेंगे। किशोर ने आगे कहा- "यही बात आपको समझाने के लिए हम कई महीनों से पैदल चल रहे हैं। अगर आप अपने बच्‍चों की चिंता नहीं करें तो कोई नेता या कोई दल आपके बच्‍चों की चिंता नहीं करेगा।"

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग