4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Presidential Election: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई अहम बैठक, बनाई 14 सदस्यीय मैनेंजमेंट टीम

Presidential Election: देश के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे, इस विषय पर आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक बैठक की गई। बैठक बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 14 सदस्सीय टीम का गठन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Jun 2022, 8:05 AM IST

jp_nadda.jpg

Presidential Election: NDA form 14 member Committee meeting over

Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ अपने आवास पर एक बैठक की। नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, जी. किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों सीटी रवि एवं विनोद तावड़े और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बनाई गई मैनेजमेंट टीम के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद बताया गया कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बनी रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए भाजपा ने शुक्रवार को ही 14 सदस्यीय मैनेजमेंट टीम का ऐलान किया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इस टीम का संयोजक और पार्टी के महासचिव सीटी रवि और विनोद तावड़े को इसका सह संयोजक बनाया गया। 14 नेताओं की इस मैनेजमेंट टीम में कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

देशव्यापी अभियान चलाने की रणनीति पर हु्ई चर्चा-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों और एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में देशव्यापी अभियान चलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बताते चले कि उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले ही भाजपा अपने राष्ट्रव्यापी अभियान का पूरा खाका तैयार कर लेना चाहती है, ताकि एनडीए उम्मीदवार के नाम की घोषणा होने के साथ ही भाजपा लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के साथ-साथ देशभर के विधायकों के साथ संवाद कर उनका समर्थन हासिल करने का अभियान शुरू कर दें।

4033 विधायक व 776 सांसद डालेंगे वोट-
राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में देशभर के 4,033 विधायकों और 776 सांसदों सहित कुल 4,809 प्रतिनिधि शामिल है जो देश के अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान करेंगे। इन सभी सांसदों और विधायकों के मतों का कुल मूल्य 10,86,431 है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भाजपा राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में शामिल सभी मतदाताओं यानि देश भर के विधानसभाओं के 4,033 विधायकों के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से भी संपर्क स्थापित कर उन्हें एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का आग्रह करेगी।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शरद पवार की 21 जून की बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

29 जून तक नामांकन, 18 जुलाई को वोटिंग-
नड्डा के आवास पर हुई बैठक में मैनेजमेंट टीम के काम, देशव्यापी अभियान की रूप-रेखा, देश के विभिन्न राज्यों में एनडीए उम्मीदवार को साथ लेकर विधायकों के साथ बैठक करने की रणनीति सहित तमाम महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस रणनीति को यह यह टीम आने वाले दिनों में जमीनी धरातल पर उतारती नजर आएगी। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है और 18 जुलाई को मतदान होना है।