29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Assembly Elections 2022: BJP का मिशन पंजाब आज से, PM मोदी वर्चुअल रैली से करेंगे इसकी शुरुआत

पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है। ये चुनाव पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को होने है। उससे पहले राज्य में सभी दल अपने-अपने प्रचार में जुटे हैं। बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 8 Feb 2022, 8:45 AM IST

PM Modi launches Pandit Jasraj Cultural Foundation Music globalization

PM Modi launches Pandit Jasraj Cultural Foundation

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना पूरा जोर लगा रही है। मंगलवार यानी 8 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली पंजाब की 18 विधानसभा सीटों के लोगों के लिए रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने एक बयान में कहा कि पीएम मोद की रैली के लिए सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।करीब 50,000 लोगों के मोदी का भाषण देखने और सुनने की उम्मीद है। बयान में कहा गया है कि आने वाले दिनों में पार्टी ने प्रधानमंत्री की कई रैली आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है।


पीएम मोदी कुछ दिनो पहले भी पंजाब के दौरे पर गए थे लेकिन वे दौरा असफल रहा था और पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक एक बड़ा मुद्दा भी बना था। मोदी यहां विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और एक रैली को संबोधित करने के लिए पंजाब पहुंचे थे लेकिन, फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों के काफिले के चलते उन्हें वापिस आना पड़ा था।


यह भी पढ़ें-UP Assembly Elections 2022 : PM Modi की पहली फिजिकल रैली अचानक रद्द, वर्चुअल संवाद में बोले- हमने दिया सबको बराबरी का हक


वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब आएंगे। नड्डा 12 और 17 फरवरी को पंजाब में कई कार्यक्रम करेंगे। आपको बता दें कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को चुनाव होगा। इन 117 सीटों पर गठबंधन में भाजपा 73, पंजाब लोक कांग्रेस 29 पर चुनाव लड़ रही है। अन्य सीटों पर शिअद संयुक्त के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- कोरोना महामारी पर भी कांग्रेस ने की राजनीति