8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब कांग्रेस की बैठक में हंगामा: मंच पर चढ़ने को लेकर आमने-सामने आए दो गुट, जमकर हुई हाथापाई

Punjab Congress Workers Clash: पंजाब के मलेरकोटला में हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं के दो गुटों में मंच पर चढ़ने को लेकर झड़प हो गई। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं को शांत कराना पड़ा।
2 min read
Google source verification
punjab congress clash

पंजाब कांग्रेस की बैठक में हंगामा (फोटो-IANS वीडियो ग्रैब)

Punjab Congress Clash: पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन को मज़बूत करने के लिए चलाए जा रहे 'हर बूथ कांग्रेस मज़बूत' अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी के अंदर की आपसी कलह एक बार फिर सबके सामने आ गई। मलेरकोटला में पार्टी के जिलास्तरीय सम्मेलन के दौरान मंच पर जाने को लेकर कांग्रेस के दो गुटों के बीच तीखी बहस हुई और धक्का-मुक्की व हाथापाई की नौबत आ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि माहौल को शांत करने के लिए राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को मंच छोड़कर कार्यकर्ताओं के बीच आना पड़ा।

जस्सी और रजिया सुल्ताना गुटों के बीच टकराव

विवाद तब शुरू हुआ जब पूर्व विधायक जसवीर सिंह जस्सी मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जिससे दोनों नेताओं के गुटों के बीच तीखी बहस हो गई। मंच पर और उसके आसपास मौजूद दोनों समूहों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। यह घटना पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में हुई।

नाराज राजा वडिंग जमीन पर बैठे

मंच पर बढ़ते तनाव और कार्यकर्ताओं के अनियंत्रित व्यवहार से नाराज होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मंच से नीचे उतरे और जमीन पर बैठ गए। वहां से उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की और बैठक का बाकी हिस्सा पूरा किया।

क्या बोले राजा वडिंग?

बैठक के बाद, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, "भूपेश बघेल जी ने अक्सर कहा है कि कई साथियों को कभी-कभी पहले से तय कामों की वजह से दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है। हर नेता के लिए हर कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी नहीं है। हमारे पास कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज है और हमारा यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा है।"

हॉल में जमा हुई लोगों की भीड़ की तारीफ करते हुए राजा वडिंग ने कहा, "आज हमें जबरदस्त समर्थन मिला। हॉल खचाखच भरा हुआ था और लोग दरवाजों पर भी खड़े थे। सबसे बड़ी बात यह रही कि किसी ने भी कोई नकारात्मक बात नहीं कही।"

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग