5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक, 1 घंटे में 100 से ज्यादा हुए ट्वीट

पंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। हैकर लगातार ट्वीटर यूजर्स को टैग करके ट्वीट कर रहा है। हैकर ने अकाउंट पर एक पिन कमेंट भी करके रखा है जिसमें लिखा अगले 24 घंटों के लिए कम्युनिटी के सभी सक्रिय NFT व्यापारियों के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Apr 2022, 12:19 PM IST

punjab-congress-official-twitter-handle-hacked.jpg

पंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने ट्विटर अकाउंट से प्रोफाइल फोटो और कवर इमेज को भी हटा दिया है। इसके सात ही कई यूजर्स को टैग करके लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। हैकर्स के द्वारा पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी गई है।

हैकर ने एक ट्वीट को पिन करके रखा गया था जिसमें लिखा Beanz आधिकारिक संग्रह के प्रकटीकरण के उत्सव के तहत हमने अगले 24 घंटों के लिए कम्युनिटी के सभी सक्रिय NFT व्यापारियों के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है। हालांकि अभी इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है।


लगातार किए जा रहे ट्वीट

हैकर लगातार ट्वीटर यूजर्स को टैग करके ट्वीट कर रहा है। ट्वीट में कुछ लिखा नहीं जा रहा रहा केवल टैग करके ट्वीट किया गया है।


यूपी सरकार का ट्वीटर अकाउंट भी हो चुका है हैक

इससे पहले शनिवार रात को उत्तर प्रदेश सीएमओ का ट्वीटर अकाउंट हैक हो चुका है। कुछ समय बाद उसे वापस रिस्टोर कर लिया गया था। यूपी सरकार की ओर से बोला जा चुका है कि सीएमओ के ट्वीटर हैंडल हैक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।