28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab: तरनतारन के चर्च में तोड़फोड़ के बाद बढ़ा तनाव, मूर्ति तोड़ी और की आगजनी

Demolition Inside Church In Tarntaran: पंजाब के तरनतारन में कुछ बदमाशों ने एक चर्च के अंदर तोड़-फोड़ की है जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 31 Aug 2022, 12:24 PM IST

Punjab: Demolition Inside Church In Tarntaran; accused vandalized idols of isha christ

Punjab: Demolition Inside Church In Tarntaran; accused vandalized idols of isha christ

पंजाब के तरनतारन में चर्च में हुई तोडफोड के बाद से तनाव का माहौल है। आरोपियों ने चर्च में लगी मूर्ति को भी तोड़ दिया है और एक कार को भी आग के हवाले कर दिया है। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


दरअसल, तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव ठकरपुर में स्थित एक चर्च में मंगलवार रात करीब 12:30 बजे चार आरोपी चर्च में घुसे और यहाँ गार्ड को बंदूक की नोक पर रखकर खूब उत्पात मचाया। CCTV कैमरे में कैद हुई घटना के मुताबिक, इनमें दो आरोपियों ने चर्च के बाहर लागि मदर मैरी और ईसा मसीह की मूर्तियाँ तोड़ दी। इसके बाद मूर्ति का सिर अपने साथ ले गए और चर्च में खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े- BJP की निलंबित नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को टॉर्चर और बंधक बनाने का आरोप


जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में काफी तनाव बढ़ गया है। ईसाई धर्म के लोगों ने इस घटना के विरोध में पट्‌टी-खेमकरण राज्य मार्ग को बंद कर दिया है और आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

बता दें कि इस घटना से कुछ दिन पहले ही जंडियाला के पास गांव में ईसाइयों और निहंगों के बीच विवाद हुआ था। निहंग सिखों ने गाँव में चल रहे ईसाई ईवेंट को रोक दिया दिया था। पुलिस ने इस मामले को दर्ज भी दिया था।

यह भी पढ़े- NCRB रिपोर्ट: आत्महत्या के मामले में तमिलनाडु देश में दूसरे नम्बर पर