28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand: BJP की निलंबित नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, नौकरानी को टॉर्चर और बंधक बनाने का आरोप

झारखंड इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। एक तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने की कुर्सी को लेकर चल रही सियासी उठापटक तो दूसरी तरफ बीजेपी की निलंबित नेता सीमा पात्रा भी बड़ी वजह है। अपनी नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में अब पुलिस ने सीमा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Aug 2022, 9:40 AM IST

Jharkhand Ranchi Police Arrested Seema Patra Suspended Bjp Leader For Torturing Her Maid

Jharkhand Ranchi Police Arrested Seema Patra Suspended Bjp Leader For Torturing Her Maid

झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता सीमा पात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नौकरानी को प्रताड़ित करने के मामले में रांची पुलिस ने सीमा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा पर उनकी घरेलू सहायिका के साथ 8 वर्षों तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। सीमा बीते आठ वर्षों से दिव्यांग लड़की से ना सिर्फ काम करवा रहीं थीं बल्कि उसके साथ मार-पीट भी करती थीं। मिली जानकारी के मुताबिक सीमा ने इस युवती को बंधक बनाकर रखा था।


अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रही सीमा पात्रा को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई थी। पुलिस जगह-जगह सीमा पात्रा की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना थी कि सीमा पात्रा रांची छोड़कर फरार होने की तैयारी कर रही है। बस इस सूचना के आधार पर पुलिस ने सीमा को धर दोबाचा।

यह भी पढ़ें - झारखंड सरकार ने किया ऐलान, झंडा फहराते समय मरने वाले लोगों को मिलेगा मुआवजा


इससे पहले मंगलवार को सीमा के यहां घरेलू नौकरानी का काम करने वाली सुनीता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था। पिछले 2 दिनों से रांची पुलिस सीमा पात्रा को जगह-जगह तलाश कर रही थी।

कई बार उसके संबंधित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया था। वहीं मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने भी सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।


घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के मामले के सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भी सक्रिय नजर आया। एनसीडब्ल्यू ने घरेलू सहायिका का कथित रूप से उत्पीड़न करने को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

आयोग ने इस मामले की निश्चित समयसीमा में निष्पक्ष तरीके से जांच एवं पीड़िता का बेहतर इलाज कराने की भी मांग की थी।

यह भी पढ़ें - Jharkhand: मंदिर में तोड़ी गई मां दुर्गा की मूर्ति, BJP का गोड्डा बंद का ऐलान

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग