28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand: मंदिर में तोड़ी गई मां दुर्गा की मूर्ति, BJP का गोड्डा बंद का ऐलान

झारखंड के गोड्डा में असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के काफी आक्रोश है। BJP ने इस घटना को लेकर गोड्डा बंद का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 30 Aug 2022, 1:47 PM IST

breaks durga idol in temple

breaks durga idol in temple

झारखंड पिछले कुछ दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। बीते दिनों प्रदेश के दुमका जिले में अंकिता सिंह को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ। इस मामले को लेकर देशभर में काफी आक्रोश है। अब प्रदेश के गोड्डा में मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों को काफी गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को यह सूचना देनेके बाद तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। आपको बता दे कि बड़ी दुर्गा मंदिर गोड्डा के सबसे पौराणिक मंदिरों में से एक है।


नगर थाने की पुलिस के साथ पुलिस कप्तान सदर एसडीपीओ एसडीओ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी बिंदुओं से जांच कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना को लेकर गोड्डा बंद का ऐलान किया है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि प्रशासन की ढीली पकड़ होने के कारण इस तरह की घटना हुई है।

यह भी पढ़ें- '12 हजार में खरीदा ड्रग, धोखे से पिलाया' हत्या के मामले में गोवा पुलिस का बड़ा खुलासा


स्थानीय लोगों के मुताबिक दुमका में हुए अंकिता हत्याकांड के बाद यहां पर कैंडल मार्च निकाला गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित होंगे। हो सकता उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया हो।

यह भी पढ़ें- नया खुलासा! ज़िन्दा जलाई गई युवती ने मरने से पहले दिया बयान, 'उसके साथ भी ऐसा ही हो'


इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने कहा कि सभी बिंदुओं के आधार पर जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना को किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त इंसान ने अंजाम दिया होगा। पुलिस का कहना है कि मंदिर के पिंडी पर पैरों के निशान हैं और मंदिर के सामानों पर लगे फिंगर प्रिंट के आधार पर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग