19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में गुंडागर्दी चल रही है, गांवों में कोई भी सुरक्षित नहीं- भाजपा ने AAP पर साधा निशाना

Ravneet Singh Bittu Convoy Attack: भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर कथित हमले के बाद भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Sep 19, 2026

BJP leader Sunil Jakhar

भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने आप पर साधा निशाना (सोर्स-ANI)

Ravneet Singh Bittu Convoy Attack Controversy: इस समय पंजाब की राजनीति में एक बार फिर कानून-व्यवस्था का मुद्दा गरमाता नजर आ रहा है। पठानकोट के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर कथित हमले के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। इस घटना को लेकर भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जाखड़ ने कहा कि नेताओं पर होने वाले हमलों से ज्यादा चिंता उन्हें पंजाब के युवाओं और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर है। उन्होंने कहा कि गांवों में भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। हर जगह गुंडागर्दी फैली हुई है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया

वहीं इस पूरे मामले (काफिला हमला) पर बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सत्ताधारी ‘आम आदमी पार्टी’ पर सीधा हमला बोला और उसे गैंगस्टर पार्टी तक कह डाला। रवनीत बिट्टू मुताबिक, वह शुक्रवार को पठानकोट में बीजेपी के अभियान में शामिल होने जा रहे थे। बिट्टू का आरोप है कि करीब 200 से 500 लोगों की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। उपद्रवियों ने गाड़ियों की खिड़कियां तोड़ दीं और धमकियां दीं। कुछ लोगों के पास हथियार थे।

बिट्टू ने कहा कि उनके पास Z-प्लस सुरक्षा है, फिर भी यह हमला हुआ। उन्होंने आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं पर इस पूरे हमले की अगुवाई करने का आरोप लगाया है।

कानून-व्यवस्था पर बीजेपी का जोरदार पलटवार

इस घटना के बाद पंजाब बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह हमला बीजेपी के नशा-विरोधी अभियान से ध्यान भटकाने की साजिश है। नेताओं ने दावा किया कि पंजाब में ड्रग्स अब आम नमक की तरह बिक रहा है। जो भी इसके खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर हमले हो रहे हैं। उनका कहना है कि जब Z-प्लस सुरक्षा वाले पूर्व मंत्री महफूज नहीं हैं, तो राज्य में आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा। विपक्ष ने राज्य में गुंडाराज और पूरी तरह चरमरा चुकी कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग