16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब: फिरोजपुर में पीएम मोदी की रैली में जा रहे राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा कोरोना पॉजिटिव

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में चुनाव के बीच कोविड-19 सरकार की लगातार मुश्किले बढ़ाता ही जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

2 min read
Google source verification
Sukhdev Singh Dhindsa Corona positive

Sukhdev Singh Dhindsa Corona positive

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में चुनाव के बीच कोविड-19 सरकार की लगातार मुश्किले बढ़ाता ही जा रहा है। राज्य में एक के बाद एक नेता कोरोना की चपेट में आ रहे है। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ढींडसा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद वे वापस लौट आए। ढींडसा के अलावा पंजाब के कई और नेताओं की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

पीएम मोदी की रैली में जा रहे थे ढींढसा
राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार ले रहे हैं। ढींडसा ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए फिरोजपुर जा रहे थे, लेकिन कोरोना जांच वाली रिपोर्ट मिलने के बाद वापस लौट आए। उन्होंने कहा कि उनके सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके बाद वह पीएम मोदी की रैली में नहीं गए और उपचार के लिए लौट पड़े।

संपर्क में आने वालों से जांच करवाने की अपील
सुखदेव सिंह ढींडसा के बेटे और पंजाब के विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा है कि उनकी भी तबीयत खराब है और इस समय चंडीगढ़ में हैं। शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा का COVID-19 परीक्षण सकारात्मक आया है। उन्होंने खुद को अलग कर लिया है। उनके संपर्क में आने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे परीक्षण करवाएं।

यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट Omisure को ICMR ने दी मंजूरी

कैप्टन ने ढींडसा के स्वस्थ होने की कामना की
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर ढींडसा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने के लिखा, सुखदेव ढींडसा कोविड के सकारात्मक परीक्षण किए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। पिछले कुछ दिनों में कई राजनीतिक नेताओं का COVID-19 सकारात्मक परीक्षण किया है। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा नेता मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कई पाबंदियां, लेकिन मेट्रो और बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी