
Punjab saddled with debt due to previous govts: CM Mann
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पिछली सरकारों पर राज्य को कर्ज में डूबोने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार इस बात की जांच करेगी कि पंजाब पर जो कर्ज है उन पैसों का इस्तेमाल कहां हुआ और वसूली की जाएगी। पार्टी की राज्य इकाई से एक ट्वीट में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, "पिछली सरकारों ने पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा है। लेकिन इसका इस्तेमाल कहां किया गया है? हम जांच करेंगे और वसूली करेंगे क्योंकि यह लोगों का पैसा है।"
भगवंत मान ने पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज की जांच करने की बात कही और कहा कि पिछली सरकारों ये पैसे कहाँ खर्च किये इसका पता लगाया जाएगा। उन्होंने काह कि पिछली सरकार में राज्य में न तो कोई स्कूल, कॉलेज। यूनिवर्सिटी बनी और न ही अस्पताल तो जनता के पैसे कहाँ खर्च हुए?
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने इसपर कहा भी कि “कांग्रेस और बादल सरकारों ने पिछले 50 वर्षों में पंजाब को 3 लाख करोड़ रुपये का कर्जदार बना दिया है। तीन करोड़ की आबादी के साथ आज पंजाब के हर व्यक्ति पर एक लाख रुपये का कर्ज है।"
बता दें कि पंजाब पर पिछले 70 सालों से अकाली दल और कांग्रेस का ही राज रहा है ऐसे में इन दोनों पार्टियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, भगवंत मान के इस फैसले का बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने स्वागत किया और कहा कि सीएम का पूरा अधिकार है कि वो इसकी जांच करवाए।
यह भी पढ़े - पंजाब में आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश, पाकिस्तान ने करवाया था नवांशहर CIA कार्यालय पर ग्रेनेड अटैक
Updated on:
19 Apr 2022, 7:29 AM IST
Published on:
18 Apr 2022, 11:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.