26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लाठियों से सवाल नहीं रुकते’, BPSC छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सम्राट चौधरी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

BPSC छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा है। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर भी सवाल उठाए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 26, 2026

Rahul Gandhi BPSC, BPSC Students Protest, Bihar BPSC Row, Rahul Gandhi on BPSC, BPSC Exam Controversy, Bihar BPSC Protest, Samrat Choudhary Government, BPSC Paper Leak,

सम्राट चौधरी और राहुल गांधी (फाइल फोटो - एएनआई)

Rahul Gandhi on Samrat Choudhary: बिहार में BPSC परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर सरकार से सवाल पूछा है। राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लाठियों से सवाल नहीं रुकते।

राहुल गांधी ने सरकार से पूछे ये सवाल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहार के छात्रों की ओर से सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं क्यों हो रही हैं। पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। राहुल गांधी ने यह भी पूछा कि युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ आखिर कब तक जारी रहेगा।

लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र

राहुल गांधी ने कहा कि BPSC परीक्षा का विवाद कोई आज का मामला नहीं है। बिहार के छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया को लेकर सड़क पर हैं। उन्होंने परीक्षा के पैटर्न, देरी और पारदर्शिता को लेकर भी छात्रों की चिंताओं का जिक्र किया। उनका कहना है कि छात्रों के सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।

पटना में छात्रों और पुलिस के बीच हुई थी झड़प

राहुल गांधी का बयान बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद आया है। प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों के सवालों को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता।

पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा

BPSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर बिहार में लंबे समय से विवाद रहा है। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, परीक्षा पैटर्न और रिजल्ट में देरी समेत कई मुद्दे उठाते रहे हैं। राहुल गांधी ने इन्हीं मुद्दों को लेकर बिहार सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाया।

पहले भी छात्र प्रदर्शन का मुद्दा उठा चुके हैं राहुल

राहुल गांधी ने बिहार में छात्रों के आंदोलन के साथ-साथ पहले हुए दूसरे छात्र प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। उन्होंने बिहार में एक छात्र प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा कर्मी द्वारा AK-47 के इस्तेमाल का भी उल्लेख किया। यह मामला उस दौर से जुड़ा है जब NEET विवाद को लेकर बिहार समेत देशभर में छात्रों के प्रदर्शन हुए थे।