26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP संसदीय बोर्ड में होगा फेरबदल? योगी आदित्यनाथ और देवेंद्र फडणवीस की एंट्री के कयास तेज

BJP Parliamentary Board: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम के ऐलान के बाद मोदी कैबिनेट में फेरबदल और पार्टी के शीर्ष संगठन में बदलाव की अटकलें तेज हैं। संसदीय बोर्ड में नए चेहरों की चर्चा के बीच योगी आदित्यनाथ और देवेंद्र फडणवीस के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 26, 2026

BJP top leadership changes

बीजेपी संसदीय बोर्ड में होगा बदलाव (Photo-IANS)

BJP Parliamentary Board Changes: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की भी अटकलें तेज हो गई है। इसके साथ सियासी गलियारों में चर्चा है कि पार्टी के शीर्ष संगठन में भी बदलाव हो सकते है। NDTV ने अपनी एक रिपोर्ट में पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से लिखा कि सबसे अहम बदलाव संसदीय बोर्ड में हो सकते है।

बता दें कि बीजेपी में संसदीय बोर्ड पीएम पद के चेहरे जैसे बड़े फैसले लेता है। इसके अलावा प्रत्याशियों के चयन करता है। भले ही संसदीय बोर्ड का आकार छोटा हो, लेकिन पार्टी के अंदर इसकी ताकत बेहद मजबूत मानी जाती है। संसदीय बोर्ड आकार में छोटा जरूर है, लेकिन पार्टी के भीतर इसकी ताकत बेहद बड़ी है। 

मोदी-शाह और राजनाथ की जगह लगभग तय

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह का बना रहना लगभग तय है। वहीं, राजनाथ सिंह बोर्ड के सबसे वरिष्ठ सेवारत सदस्यों में हैं। बीएल संतोष का बोर्ड में बने रहने की संभावना है। बीएल संतोष बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

इनके बाद सात पदों पर संभावित फेरबदल की गुंजाइश है। फिलहाल इन पदों पर जेपी नड्डा, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव और सत्यनारायण जटिया हैं।

क्या संसदीय बोर्ड से नड्डा की होगी छुट्टी? 

NDTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बोर्ड से हटाना आसान फैसला नहीं होगा। दरअसल, हिमाचल में 2027 में चुनाव है। ऐसे में उन्हें बोर्ड से हटाना पार्टी के लिए गलत फैसला साबित हो सकता है। वहीं नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

क्या मुख्यमंत्रियों को किया जाएगा शामिल? 

वहीं अब चर्चा चल रही है कि संसदीय बोर्ड में मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नामों पर आरएसएस का समर्थन भी है। ऐसे में दोनों नामों का पक्ष मजबूत माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग