20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदित राज का राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बयान, बोले- NEET पेपर लीक से बेरोजगारी तक उठाए छात्रों के मुद्दे

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में तीखी बयानबाजी हुई। उदित राज ने NEET पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा बजट और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने का बचाव किया, जबकि बीजेपी ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। वहीं, प्रमोद तिवारी ने प्रह्लाद जोशी के राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के अपमान के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा कोई जिक्र नहीं किया था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 20, 2026

Congress leader Udit Raj

कांग्रेस नेता उदित राज (Photo-IANS)

Udit Raj Rahul Gandhi statement: मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि NEET परीक्षा के पेपर लीक, स्कूलों के बंद होने, शिक्षा के बजट में कटौती, RSS से जुड़े उपकुलपतियों और प्रोफेसरों की नियुक्तियों तथा छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की बात करना, इन सबको आप झूठ कैसे कह सकते हैं?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कार्यक्रम में इन्हीं मुद्दों को उठाया था। उन्होंने बेरोजगारी और छात्रों को होने वाली परेशानियों पर भी बात की। उन्होंने गरीबी और बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया।

बीजेपी ने क्या कहा? 

वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी प्रवक्ता एन.वी. सुभाष ने कहा- राहुल गांधी एक आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं, जो हमेशा कहते रहते हैं कि भारतीय संविधान खतरे में है और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने ‘मोहब्बत की दुकान’ खोली है, लेकिन तेलंगाना भाजपा राहुल गांधी, उनकी टीम और उनके सलाहकारों, विशेष रूप से दिग्विजय सिंह से पूछना चाहती है कि यह ‘मोहब्बत की दुकान’ है या ‘भ्रष्टाचार की खदान’?

प्रह्लाद जोशी के ट्विट पर क्या बोले प्रमोद तिवारी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के राहुल गांधी के बयान पर किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनकी भाषा पर पकड़ नहीं है और उन्हें विषय की जानकारी भी नहीं है। इसी वजह से वे इस तरह के बेतुके बयान देते हैं। बकवास करना उनकी आदत बन गई है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मां का  जिक्र कहां से आ गया? मैंने उस बयान को दो-तीन बार देखा है। उसमें प्रधानमंत्री की मां का बिल्कुल भी जिक्र नहीं था। आप शिक्षा मंत्री हैं; इसलिए किसी अशिक्षित व्यक्ति की तरह बात मत कीजिए। अगर आप कोई आरोप लगाते हैं, तो उसमें कम से कम कुछ सच्चाई तो होनी चाहिए। राहुल गांधी ने अपनी बात में प्रधानमंत्री की मां का  जिक्र तक नहीं किया था।

प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा था?

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नैतिक पतन की एक बेहद निचली हद तक गिर गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत मां का मज़ाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए एक छात्र संवाद का इस्तेमाल करना बुनियादी मानवीय संवेदनशीलता और राजनीतिक मर्यादा की चौंकाने वाली कमी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध को इस तरह के दिखावे या बुजुर्गों और माता-पिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। यह भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप नहीं है।