3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरंग पुनिया से मिलने सुबह-सुबह वीरेंद्र कुश्ती अकादमी पहुंचे राहुल गांधी, अखाड़े में पहलवानों से की मुलाकात

Rahul Gandhi meet Bajrang Puniya: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह-सुबह हरियाणा के झज्जर के छारा गांव स्थित वीरेंद्र कुश्ती अकादमी पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 27 Dec 2023, 9:43 AM IST

 Rahul Gandhi reached Haryana early morning to meet Bajrang Punia met wrestlers in the arena

पहलवानों और WFI में चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह-सुबह हरियाणा के झज्जर के छारा गांव स्थित वीरेंद्र कुश्ती अकादमी पहुंचे। यहां उन्होंने पहलवान और ओलंपियन बजरंग पुनिया से मुलाकात की। बता दें कि WFI के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद पुनिया ने प्रधानमंत्री के आवास के नजदीक पद्मश्री पुरस्कार फुटपाथ पर रख दिया था। वहीं, साक्षी मलिक ने सन्यास का ऐलान कर दिया था।


अखाड़े में की पहलवानों से मुलाकात

सुबह-सुबह वीरेंद्र कुश्ती अकादमी पहुंचे कांग्रेस सांसद ने यहां प्रैक्टिस कर रहे पहलवानों के साथ ही बजरंग पुनिया से मुलाकात की। इस दौरान वहां मौजूद लोग अपने बीच राहुल गांधी को देख कर चौक गए। सभी ने वहीं, जमीन पर बैठकर राहुल से मुलाकात की।

वह हमारी कुश्ती की दिनचर्या देखने आए थे- पुनिया

राहुल गांधी के झज्जर जिले के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़े आने पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि वह हमारी कुश्ती की दिनचर्या देखने आए थे... उन्होंने कुश्ती की... वह दिन-प्रतिदिन देखने आए थे ।

विनेश फोगाट ने लौटाया पुरस्कार

पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने का फैसला करते हुए मौजूदा हालात से निराश होने की बात कही। फोगाट ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में अपने फैसले की घोषणा की। फोगाट ने कहा, मुझे याद है कि 2016 में जब साक्षी मलिक ने ओलंपिक पदक जीता तो सरकार ने उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया।

जब हमें इस बारे में पता चला तो देश की महिलाएं खुश थीं और एक-दूसरे को बधाई संदेश भेज रही थीं। फोगाट ने कहा कि मैंने ओलंपिक में पदक जीतने का सपना देखा था लेकिन अब यह सपना भी धुंधला पड़ता जा रहा है। बस यही दुआ करूंगी कि आने वाली महिला खिलाड़ियों का यह सपना जरूर पूरा हो।

ये भी पढ़ें: मोदी जल्‍द नमाज पर बैन लगाने वाले हैं... जानें मुसलमानों को किसने दी ये जानकारी