31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी से पूछा गया घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का सवाल, जवाब मिला- आप बीजेपी के हो क्या?

Jantar Mantar CJP Protest: संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी से उन दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जो जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। इस पर राहुल गांधी ने सवाल पूछने वाले पत्रकार से कहा कि आप बीजेपी के हो क्या?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 31, 2026

Rahul Gandhi reacts to injured Delhi Police families

पत्रकार के सवाल पर भड़के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo-IANS)

Rahul Gandhi Journalist BJP question Parliament: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संसद के बाहर जब पत्रकार ने इसको लेकर सवाल राहुल गांधी से सवाल पूछा तो वे भड़क उठे। उन्होंने पत्रकार से कहा कि क्या आप बीजेपी से हो? 

संसद परिसर में पत्रकार के सवाल पर राहुल का जवाब

बता दें कि संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी से उन दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जो जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। इस पर राहुल गांधी ने सवाल पूछने वाले पत्रकार से कहा कि आप बीजेपी के हो क्या?

घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने की न्याय की मांग

बता दें कि इससे पहले घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने न्याय की मांग की। उनका कहना था कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कई पुलिसकर्मी अब भी इलाज करा रहे हैं।

पुलिसकर्मियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई की चर्चा के बीच घायल पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की पीड़ा को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

एक घायल सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उनके पिता पर भीड़ ने हमला कर दिया था। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को उग्र भीड़ ने खींच लिया था और जंतर-मंतर के मंच के पास उन्हें लगभग पीट-पीटकर मार डालने की कोशिश की गई। वह करीब चार घंटे तक अस्पताल में बेहोश रहे।

एक अन्य परिजन ने कहा कि हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि जिन छात्रों का हिंसा से कोई संबंध नहीं है, उन्हें सत्यापन के बाद रिहा किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान तेज

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में 29 जुलाई को दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

वहीं कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उनकी पार्टी भी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री ने सदन में यह कहकर सदन को गुमराह किया कि प्रदर्शन के दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई थी।