4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: बारामूला में अजान दे रहे रिटायर्ड SSP को आतंकियों ने मारी गोली, हत्या के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने रविवार को एक पूर्व एसएसपी की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 24 Dec 2023, 10:08 AM IST

Retired SSP shot by terrorist when he giving Azaan in Baramulla mosque search operation  start

जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने रविवार को एक बार फिर गोलीबारी कर मासूमों की हत्या कर दी। आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय गोलीबारी की। इस घटना में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को सूत्रों से पटा चला है कि आतंकी हत्या करने के बाज जंगल में छिपे है।

अजान पढ़ते समय मारी गोली

कश्मीर पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने गैंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय गोलीबारी की वह इस घटना में घायल हो गए असपताल में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

रोज की तरह गए थे नमाज के लिए
बता दें कि वह आज सुबह अपने घर के निकट स्थित एक मस्जिद में अपने नियमानुसार नमाज अदा करने के लिए गए थे। उस समय मस्जिद में इक्का-दुक्का ग्रामीण ही थे। बताया जा रहा है कि जब वह अजान दे रहे थे तो उसी समय किसी आतंकी ने पीछे से आकर उन पर प्वायंट ब्लैंक रेंज से गोलियां दागी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े और आतंकी उन्हें मरा समझ वहां से फरार हो गए।


शहीदों के अंतिम संस्कार से पहले एक और हत्या

बता दें कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सैन्य वाहनों पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हुए चार जवानों में से तीन का रविवार को राजौरी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तीन शहीदों के परिजन राजौरी पहुंच चुके हैं, जबकि बिहार के शहीद के परिवार वाले अब तक नहीं आ पाए हैं।

चारों शहीदों के पार्थिव शरीर को राजौरी में सेना के 150 जनरल अस्पताल में रखा गया है। यहां पर रविवार सुबह बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद बलिदानियों का अंतिम संस्कार राजौरी में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का राजौरी में होगा अंतिम संस्कार, यूपी और उत्तराखंड से पहुंचे परिजन

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय