7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident : ट्रक बना काल! दो लोगों को कुचला, एक्‍सीडेंट देख रोंगटे खड़े हो गए

Road Accident : देश की राजधानी में दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया। थाना कश्मीरी गेट इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

Road Accident : देश की राजधानी में दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया। थाना कश्मीरी गेट इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात तकरीबन 2 बजे की है। दो लोग बाइक पर जा रहे थे तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना की पीसीआर को मिली ​कॉल

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रात 2 बजे थाना कश्मीरी गेट में एक दुर्घटना होने की एक पीसीआर कॉल आई। यह दुर्घटना हनुमान मंदिर फ्लाईओवर, आईटीओ की ओर रिंग रोड पर हुई थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल और एक ट्रक मिले। पुलिस ने इस घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइन ले गई।

ड्राइवर गिरफ्तार, इन धाराओं में केस दर्ज

दोनों बाइक सवार पीयूष और अंकुर को ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 279 और 304 ए के तहत हमलावर वाहन चालक सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। पुलिस की क्राइम टीम घटनास्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- Video : 60 यात्रियों से भरी बस में लगी ऐसी आग कि बचा सिर्फ ढ़ाचा, लाशें देखकर चीत्कार उठी फिंजा

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : छठे चरण में 338 प्रत्याशी करोड़पति, 180 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले, देखें पूरी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- Swati Maliwal : कई मुश्किलों में फंसे ​केजरीवाल, पहली बार CM के साथ राष्ट्रीय दल को ED ने बनाया घोटाले का आरोपी