23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेनेटरी पैड विवाद: राहुल गांधी की डॉक्टर्ड इमेज वायरल करने वालों पर कांग्रेस का एक्शन, कई राज्यों में FIR दर्ज

Sanitary Pad Controversy: कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने शालीनता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। वे बिहार में अपनी होने वाली हार से ध्यान भटकाने के लिए तस्वीरों को मोर्फ कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Rahul gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ( photo - ANI )

Sanitary Pad Controversy: कांग्रेस के बिहार में सेनेटरी पैड वितरित करने के अभियान से जुड़ी डॉक्टर्ड इमेज और अश्लील वीडियो से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जोडऩे से विवाद हो गया है। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना समेत कई अन्य जगहों के थानों में कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमे दर्ज कराए हैं।

कांग्रेस का आरोप: BJP ने महिलाओं का अपमान किया

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि भाजपा ने शालीनता की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। वे बिहार में अपनी होने वाली हार से ध्यान भटकाने के लिए तस्वीरों को मोर्फ कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। यह केवल हमारे नेता की बात नहीं है, बल्कि हर भारतीय महिला का अपमान है। यह अस्वीकार्य है और कानूनी रूप से दंडनीय है।

कांग्रेस ने दिल्ली-बेंगलुरु में दर्ज कराई FIR

अल्लावरु ने कहा कि भाजपा आइटी सेल एक जनकल्याणकारी पहल का उपहास उड़ाने के लिए गंदगी फैला रही है। हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय लीगल सेल के चेयरमैन रूपेश सिंह भदौरिया ने कर्नाटक के बेंगलूरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन, दिल्ली में मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और तेलंगाना में भाजपा के कुछ नेताओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें- सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर, कांग्रेस बोली- नफरत में बीजेपी नीचे गिर गई है, वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

फर्जी है वीडियो में सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि सैनेटरी पैड को लेकर बीजेपी झूठ बोल रही है। उन्होंने दावा किया कि जिस वीडियो में सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो छपी होने की बात कही जा रही है वह फर्जी है। सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो छपी होने में कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फर्जी है। उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि अगर आप पैड देखेंगे तो पैड पर कहीं भी कोई तस्वीर नहीं है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर! फिर महंगे होंगे रिचार्ज प्लान, जानिए कितने प्रतिशत की होगी वृद्धि

सेनेटरी पैड पर राजनीति गरमाई

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा और उनके लोग एक फेक वीडियो चला रहे हैं। इसमें राहुल गांधी की फोटो एक सैनेटरी पैड पर लगी हुई है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भाजपा नफरत में इतना गिर गई है कि वह बहन-बेटियों को भी नहीं बख्श रही है।