रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी केवल बेस प्लान्स तक सीमित नहीं रहेगी। पिछली बार जुलाई 2024 में जब दाम बढ़ाए गए थे, तब बेसिक प्लान्स में 11-23त्न तक की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार कंपनियां मिड और हाई रेंज प्लान यूजर्स को टारगेट करेंगी, ताकि रेवन्यू बढ़ाया जा सके, लेकिन बिना ज्यादा ग्राहक खोए। अब कंपनियां ‘वन-साइज-फिट्स-ऑल’ वाला मॉडल छोड़ सकती हैं।