24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Holidays: 12 से 20 जुलाई के बीच 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, मात्र 2 दिन ही होगा काम

Bank Holidays: आरबीआई के मुताबिक, 12 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक 7 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इस दौरान सिर्फ दो दिन ही बैंकों में कामकाज होगा। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Jul 2025, 9:17 AM IST

12 से 20 जुलाई के बीच 7 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays: जुलाई का एक सप्ताह बीत चुका है और दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। सातवें महीने के दूसरे सप्ताह में बैंक की छुट्टियों की भरमार है। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। 12 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक 1, 2, 3 नहीं बल्कि 7 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इस दौरान यदि आपका कोई बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो आपको परेशानी हो सकता है। अत: समय रहते अपने जरूरी काम को तुरंत कर ले वरना आपको समस्या हो सकती है।

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) हर माह बैंकों के लिए छुट्टियों को कलेंडर जारी करता है। आरबीआई के मुताबिक, 12 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक 7 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इस दौरान सिर्फ दो दिन ही बैंकों में कामकाज होगा। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह छुट्टियां सभी राज्यों में एक समान नहीं होगी।

कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?

आरबीआई के मुताबिक, 12 जुलाई को दूसरा शनिवार है, देशभर में बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन 13 जुलाई को रविवार, देशभर में अवकाश रहेगा। 14 जुलाई सोमवार को बेह देइनख्लाम की वजह से शिलांग में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 जुलाई बुधवार को हरेला की वजह से देहरादून में बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई गुरुवार को यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि के मौके पर शिलांग में छुट्टी रहेगी। 19 जुलाई को केर पूजा की वजह से अगरतला में छुट्टी रहेगी। 20 जुलाई को रविवार है, ऐसे में देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- अगले 7 दिन भारी, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी

Bank Holidays in July 2025:

तारीखस्थान/जोनकारण
3 जुलाई 2025अगरतला क्षेत्रखारची पूजा
5 जुलाई 2025जम्मू और कश्मीरगुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन
6 जुलाई 2025सभी स्थानसाप्ताहिक रविवार
12 जुलाई 2025सभी स्थानदूसरा शनिवार
13 जुलाई 2025सभी स्थानसाप्ताहिक रविवार
14 जुलाई 2025शिलांग जोनबेहदीनखलम त्योहार
16 जुलाई 2025देहरादून जोनहरेला त्योहार
17 जुलाई 2025शिलांगयू तिरोत सिंह पुण्यतिथि
19 जुलाई 2025अगरतला जोनकेर पूजा
20 जुलाई 2025सभी स्थानसाप्ताहिक रविवार
26 जुलाई 2025सभी स्थानचौथा शनिवार
27 जुलाई 2025सभी स्थानसाप्ताहिक रविवार
28 जुलाई 2025गंगटोक जोनद्रुकपा त्शे-झी

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंकों की छुट्टियों के दौरान फिजिकल ब्रांच में काम नहीं होता है, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहती है। ऐसे में छुट्टी के दिन UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, IMPS और RTGS जैसी डिजिटल सेवाओं के जरिए आप पैसों का लें-दें कर सकते है।