30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहांगीर पुरी हिंसा: संजय राउत बोले – जानबूझकर चुनाव जीतने के लिए खराब किया जा माहौल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुर हिंसा मामले में शिवसेना के नेता संजय राउत जानबूझकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही संजय राउत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी दंगाइयों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 17 Apr 2022, 12:51 PM IST

sanjay-raut-said-atmosphere-should-deliberately-spoiled-win-election.jpg

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुर हिंसा मामले में अब राजनीतिक बयान भी सामने आने लगे हैं। शिवसेना के नेता संजय राउत ने जहांगीर पुरी हिंसा मामले में बयान देते हुए कहा कि देश का माहौल जानबूझकर चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से खराब किया जा रहा है, मुझे लगता है यह देश के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली में जो कल हनुमान जयंती और रामनवमी पर हमला हुआ था इससे पहले यह कभी नहीं होता था।

इसके साथ ही संजय राउत ने इस हमले को राजनीति से प्रायोजित बताया। आगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 4 से 5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसके लिए यह वोट मांगने का पूरा षड्यंत्र है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कल महाराष्ट्र में भी शांति भंग करने की कोशिश की गई थी। हमने शांति भंग नहीं होने दी और आगे भी नहीं होने देगें।


14 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर जहांगीरपुरी कांड में गोली चलाने वाले सहित कुल 14 दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके पास से इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। वहीं बाकी दंगाइयों की पहचान की जा रही है।


प्रधानमंत्री पर भी संजय राउत ने साधा निशाना

इसके साथ ही संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि देश के बिगड़ते माहौल को लेकर 13 दलों ने चिंता जाहिर की है लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं। देश के प्रधानमंत्री को भी इस पर कुछ बोलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा जनता को भटकाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक और राम मंदिर नहीं चलेगा।

क्षेत्र में शांति को कायम करने के लिए बैठक
डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली) उषा रंगनानी ने बताया कि क्षेत्र में शांति को कायम रखने के लिए थाना जहांगीरपुरी क्षेत्र के कुशाल चौक पर अमन कमेटी के PS जहांगीरपुरी, PS महेंद्र पार्क और PS आदर्श नगर के साथ बैठक का आयोजन किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग