11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: संसद का घेराव और खालिस्तानी झंडा फहराने की साजिश, अलर्ट पर पुलिस-खुफिया एजेंसियां

Delhi सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू का दावा है कि 29 नवंबर को संसद पर ट्रैक्टर लेकर चढ़ाई करने वाले पंजाब और हरियाणा के किसानों को सिख फॉर जस्टिस की ओर से 1 लाख 25 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा। सिख फॉर जस्टिस इससे पहले भी किसानों को इसी तरह बरगलाने और डॉलर और वीजा देने का झांसा देता रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Nov 2021, 12:55 PM IST

596.jpg

नई दिल्ली। किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) के एक साल पूरे होने के बाद प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ( Sikhs for Justice ) एक बार फिर किसानों को भड़काने में जुटा है। यही वजह है कि सिख फॉर जस्टिस ने किसानों से संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद का घेराव (Parliament Gherao) करने और वहां खालिस्तानी झंडा (Khalistani flag) फहराने की अपील की है।

इसको लेकर बकायदा एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। राजधानी हाई अलर्ट पर है।

यह भी पढ़ेँः Parliament Winter Session: हंगामे के बीच लोकसभा में ध्वनिमत से तीनों कृषि कानून वापसी बिल पास, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

सिख फॉर जस्टिस संगठन के वीडियो ने से एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क नजर आ रही हैं। खालिस्तानी झंडा फहराने की अपील करते हुए एक ऑनलाइन वीडियो जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों ने खुफिया एजेंसियों की ओर से सतर्क रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ेँः Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा बहुत जहरीली, AQI 402 पहुंचने पर दोबारा खुले स्कूल-कॉलेज

दरअसल सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू का दावा है कि 29 नवंबर को संसद पर ट्रैक्टर लेकर चढ़ाई करने वाले पंजाब और हरियाणा के किसानों को सिख फॉर जस्टिस की ओर से 1 लाख 25 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

सिख फॉर जस्टिस इससे पहले भी किसानों को इसी तरह बरगलाने और डॉलर और वीजा देने का झांसा देता रहा है।