23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या कांग्रेस वाकई ‘महिला विरोधी’ है? रिजिजू के तीखे हमले पर शशि थरूर का करारा जवाब

Shashi Tharoor Refutation: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का पुरजोर खंडन किया और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
Shashi Tharoor Gen Z, Gen Z Protest India, Indian Democracy, Shashi Tharoor Statement, Gen Z Protest, India Gen Z Movement, Shashi Tharoor NDTV Summit, South Asia Gen Z Protest, Indian Political System, Indian Democratic System,

कांग्रेस नेता शशि थरूर (सोर्स: ANI)

Kiren Rijiju Congress Anti-Women Claim: कांग्रेस सांसद शशि थरूर और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच ट्विटर वॉर छिड़ा हुआ है। 'महिला विरोधी' बयान कांग्रेस और बीजेपी नेता आमने-सामने है। शशि थरूर ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उस दावे का खंडन किया, जिसमें भाजपा नेता ने एक पिछली बातचीत का हवाला देते हुए कहा था कि थरूर ने इस बात पर सहमति जताई थी कि उनकी पार्टी महिला विरोधी है।

'मेरे शब्दों को मरोड़ा गया'

केरल के सांसद ने अपने सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का पुरजोर खंडन किया और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे खेद है, लेकिन किरेन रिजिजू के प्रति पूरे सम्मान के साथ, मैं कहना चाहता हूं कि मैंने किसी भी समय ऐसी कोई बात न तो कही और न ही ऐसा कोई संकेत दिया। तस्वीर में सात गवाह हैं जो इसकी पुष्टि कर सकते हैं।

रिजिजू के तीखे हमले पर शशि थरूर का करारा जवाब

केंद्रीय मंत्री के दावे को खारिज करते हुए उन्होंने आगे कहा कि हमारे मंत्री कहते हैं, 'उनका मतलब यही था।' नहीं, सर, मेरा मतलब यह बिल्कुल नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस महिला-विरोधी हो सकती है… एक तरह से उन्होंने इस बात से सहमति जताई। मुझे खेद है, लेकिन मैंने किसी भी तरह से इस बात से सहमति नहीं जताई।

थरूर ने महिला आरक्षण पर कांग्रेस पार्टी के रुख को दोहराते हुए पार्टी के विधायी रिकॉर्ड का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में महिला अधिकारों और महिला आरक्षण के लिए हमेशा आवाज उठाई है, महिला आरक्षण विधेयक की पहल की, इसे हमारे कार्यकाल में राज्यसभा में पारित कराया और 2023 में भारत सरकार द्वारा लोकसभा में लाए जाने पर इसका समर्थन किया।

'हम महिलाओं के लिए आरक्षण के पक्षधर'

उन्होंने आगे कहा कि हम महिलाओं के लिए आरक्षण के पूरी तरह से पक्षधर हैं और इसे परिसीमन से जोड़े बिना, अभी लागू करने के लिए तैयार हैं। यह स्पष्टीकरण केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर हुई बहस में थरूर ने कथित तौर पर सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमति जताई थी कि कांग्रेस को महिला विरोधी के रूप में देखा जा सकता है।

रिजिजू ने लगाए थे ये आरोप

एक साक्षात्कार में एक वीडियो क्लिप रिजिजू ने अपने फेसबुक हैंडल पर पोस्ट किया, केंद्रीय मंत्री ने थरूर के साथ हुई बातचीत को याद किया। डॉ. शशि थरूर और मैं एक बात पर सहमत थे। वे निश्चित रूप से महिला विरोधी नहीं हैं। शायद इसलिए… क्योंकि वे महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, या इसका उल्टा भी हो सकता है!! रिजिजू ने इंटरव्यू की क्लिप के साथ X पर यह पोस्ट किया।

रिजिजू ने साक्षात्कार में कहा था कि संसद सत्र समाप्त होने के बाद शशि थरूर ने मुझसे कहा कि कोई भी महिला उन्हें महिला-विरोधी नहीं कहेगी। मैंने जवाब दिया कि हां, मैं इस बात से सहमत हूं कि कोई आपको महिला-विरोधी नहीं कहेगा, लेकिन आपकी पार्टी महिला-विरोधी है। एक तरह से उन्होंने मेरी बात मान ली और मैंने उनकी बात मान ली।