29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान से मिली धमकी, कुछ महीनों के लिए छोड़ा गांव

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें एक पोस्ट के जरिए पाकिस्तान से दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धमकी के बाद उन्होंने कुछ महीनों के लिए गांव को छोड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 21 Jul 2022, 4:37 PM IST

sidhu-moosewala-father-received-threats-from-pakistan-left-the-village_1.jpg

sidhu moosewala father received threats from pakistan left the village

लोकप्रिय पंजाबी सिंगर, रैपर व कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें एक पोस्ट के जरिए दी गई है, जिसमें लिखा है अगला नंबर बापू का। सिद्धू मूसेवाला ने पिता ने एक निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि सिद्धू के कुछ दोस्तों ने बताया है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी जान से मारने की धमकी दी गई है, जो पाकिस्तान से किया गया है।

इंस्ट्राग्राम के धमकी वाले पोस्ट में लिखा गया है 'अगला नंबर बापू का', जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के पिता कुछ महीनों के बाद गांव को छोड़ दिए हैं। उनके परिवार की ओर से कहा गया है कि कोई भी सिद्धू के माता-पिता से मिलने अभी ना आए।


जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अभी सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर केवल गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई एंगल से ही जांच कर रही थी। अब इस धमकी के बाद केस की जांच में पाकिस्तान का एंगल भी जोड़ा जा सकता है। अगर इस केस में पाकिस्तान का कोई एंगल मिलता है तो केस और पेंचीदा हो सकता है।


गांव में सिद्धू मूसेवाला की स्थापित की गई है प्रतिमा

पिछले रविवार को सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव में उनकी याद में एक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस दौरान एक मार्मिक तस्वीर भी सामने आई। मूर्ति स्थापना के दौरान सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता मूर्ति को ऐसे दुलारने लगे, जैसे वह अपने बेटे को ही प्यार कर रहे हों।


दो हत्यारों को पुलिस ने किया ढेर
इससे पहले बीते दिन पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के दो हत्यारों को एनकाउंटर में मार गिराया है, जिनकी पहचान गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह पन्नू के रूप में हुई है। एनकाउंटर के बाद दोनों मृतकों की पहचान के लिए 2 चश्मदीदों को बुलाया गया। ये दोनों चश्मदीद वही थे जो सिद्धू मूसेवाला की हत्या के समय उनके साथ थार गाड़ी में बैठे हुए थे।