
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों ने INDIA गठबंधन बनाया है। लेकिन चुनाव से पहले ही विपक्षी गठबंधन में फूट पड़ती हुई नजर आ रही है। एक तरफ JDU के नेता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रहे हैं
कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने राहुल को बताया प्रधानमंत्री
लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। उनके सुर में सुर मिलाते हुए अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने की बात कही है। उन्होंने रविवार को कहा कि 2024 के बाद हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में निकलेगी और राहुल पीएम बनेंगे।
31 अगस्त और 1 सितंबर को INDIA गुट की बैठक
बता दें कि विपक्ष के द्वारा बनाए गए INDIA गठबंधन की अब तक दो बैठकें हो चुकी है। पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में 21 जून, दूसरी बैठक 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई थी। वहीं, अब तीसरी बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक मुंबई में होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुंबई बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला हो सकता है।
ये भी पढ़ें: JK: ‘जय श्रीराम’ लिखने पर बच्चे को मारने वाला शिक्षक सस्पेंड, जांच के लिए टीम गठित
Updated on:
28 Aug 2023, 8:19 AM IST
Published on:
27 Aug 2023, 5:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.