5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports Budget 2025: खेल बजट में 351.98 करोड़ रुपये की बेतहाशा बढ़ोतरी, जानें खेलो इंडिया को कितना मिला

Sports Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार को वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। इसमें खेल बजट के लिए 351.98 करोड़ बढ़तरी की गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 01, 2025

Sports Budget

Sports Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार को वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश किया। इस दौरान खेल बजट की भी घोषणा की गई। पिछले साल मोदी सरकार ने पूर्णकालिक बजट पेश करते हुए खेल बजट में 45.36 करोड़ रुपये की मामूली वृद्धि की थी, लेकिन इस बार 351.98 करोड़ रुपये की बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है। ओलंपिक और पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों के बढ़ते कद को देखते हुए और नई प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल बजट में भारी बढ़ोतरी की गई है। खेल बजट में इस बार अकेले खेलो इंडिया को ही 100 करोड़ का तोहफा दिया गया है।

पिछली बार हुई थी महज 45.36 करोड़ की बढ़ोतरी

जुलाई में पेश किए गए पिछले पूर्णकालिक बजट में खेलों के लिए महज 45.36 करोड़ रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी। 2023-24 के खेल बजट में 3,396.96 करोड़ रुपये था, जिसमें 45.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 3,442.32 करोड़ रुपये कर दिया गया। इस बार आम बजट में 351.98 करोड़ रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें : Budget 2025: बजट 2024 में किसानों के लिए हुई थी ये बड़ी घोषणाएं, इस बार है ये उम्मीदें

खेलो इंडिया के लिए पांच गुना अधिक की बढ़ातरी

पिछले खेल बजट में खेलो इंडिया के लिए 900 करोड़ आवंटित करने का प्रावधान किया गया था। इससे पहले ये राशि 880 करोड़ रुपये थी, जिसके आवंटन में 20 करोड़ रुपये का संशोधन किया गया था। वहीं, इस बार इसे 900 से बढ़ाकर सीधे 1000 करोड़ कर दिया गया है। इस तरह सीधे-सीधे पांच गुना की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि मोदी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में खेलो इंडिया के बजट में भारी बढ़ोतरी की है, ताकि देशभर के सभी हिस्‍सों प्रतिभाओं को निखारकर सामने लाया जा सके।

यह भी पढ़ें : Patrika pre-budget survey: पांच साल में 30% लोगों की भी माली हालत नहीं हुई बेहतर

एनएसएफ और साई को भी बड़ा फायदा

आम बजट में इस बार खेलों इंडिया के लिए 100 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की बात तो कही गई है, लेकिन राष्ट्रीय खेल महासंघों (NSF) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के लिए अलग से किसी तरह के आवंटन बात सामने नहीं आ सकी है। उम्‍मीद है कि इनको भी बड़ा फायदा होगा, क्‍योंकि वित्‍त वर्ष 2024-25 में एनएसएफ का बजट 340 करोड़ रुपये था। वहीं, साई का बजट 822.60 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें : बजट में छात्रों को क्या मिल सकती है सौगातें? पिछली घोषणाओं पर डालें एक नजर