दो गाड़ियां अर्पिता के नाम
ईडी के सूत्रों के अनुसार, डायमंड सिटी फ्लैट से अर्पिता मुखर्जी की जो चार गाड़ियां लापता हुए है, उनमें से दो गाड़ियां अर्पिता के नाम पर रजिस्ट्र हैं। इनमें होंडा सिटी (WB 06T 6000) और ऑडी (WB 02AB 9561) शामिल हैं। अर्पिता के डायमंड सिटी साउथ अपार्टमेंट में रेड के दौरान ईडी को चार गाड़ियां मौके पर मिली थी। ईडी की टीम ने दूसरी बार छानबीन की तो वो गाड़ियां गायब हो गईं।