अधीर रंजन चौधरी ने पत्र में लिखा है कि साल 2014-2021 के दौरान शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी पर शिक्षक भर्ती में अनियमतिता के आरोप लगे हैं। उनके मंत्री रहते शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ, ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत ही उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में हर को इस घोटाले के बारे में जानता था। कोर्ट के दखल के बाद जांच एजेंसियो ने कार्रवाई शुरु की, जिसके बाद सच सामने आया है।