
पूर्वी दिल्ली में एक आदमी ने एक 16 साल के युवक को उसकी साली को मैसेज करने से रोका तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान अनुराग (20), ईशान (16), बादल (19), इस्मित (14) और बुलबुल (34) के रूप में हुई है।
साली से बात न करने की चेतावनी देने पर हुई घटना
इस पुरे मामले में पूर्वी दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन में 12 ब्लॉक (कल्याणपुरी) में झगड़े के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
पूछताछ में पता चला कि एक 16 साल के लड़के ने अनुराग की साली (16) को मैसेज भेजा था। जिस पर अनुराग ने आपत्ति जताई और लड़के को उसकी साली से बात न करने की चेतावनी दी। इसके बाद रात करीब 10.45 बजे अनुराग और उसका दोस्त 12-13 ब्लॉक चौक पर गए और नाबालिग से बहस शुरू कर दी, जो झगड़े में बदल गई। नाबालिग ने अपने रिलेटिव और दोस्तों को बुला लिया और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
आरोपियों को पकड़ने की हो रही कोशिश
इस मारपीट और पथराव में अनुराग, ईशान, बादल, इस्मित और बुलबुल को भी चोटें आईं। सभी घायलों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान, छह आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई और प्रयास सफल हुए, एक दोषी जस्सी उर्फ जगपाल सिंह को पकड़ लिया गया है।"अधिकारी ने कहा, "रिकॉर्ड की जांच करने पर, जस्सी के खिलाफ दो पिछली संलिप्तताएं पाई गई हैं। अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।"
Published on:
15 Nov 2023, 7:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.