4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stubble Burning: पराली जलाने पर अब डबल पेनाल्टी, SC की सख्ती के बाद भारत सरकार ने बढ़ाया जुर्माना

Stubble Burning Double Penalty: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की सख्ती के बाद भारत सरकार (Indian Government) ने बढ़ते प्रदूषण (Pollutions) की समस्या को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 7 Nov 2024, 1:10 PM IST

stubble burning Penalty

stubble burning Penalty

Stubble Burning Double Penalty: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की सख्ती के बाद भारत सरकार (Indian Government) ने बढ़ते प्रदूषण (Pollutions) की समस्या को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ाकर डबल कर दिया है। भारत सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए दो एकड़ से कम भूमि पर पराली जलाने पर 5000 रुपये और 2 एकड़ से ज्यादा पर 10000 रुपये के पेनाल्टी का प्रावधान किया है। सरकार की ओर से इस संबंध में एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

भारत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

भारत सरकार ने नोटिफिकेशन में लिखा है कि अगर कोई 2 से 5 एकड़ तक में पराली जलाते पकड़ा जाएगा तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ 5 एकड़ से अधिक पर पराली जलाते पकड़े जाने पर 30 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि पहले जुर्माना क्रमशः 2,500 रुपये, 5,000 रुपये और 15,000 रुपये तय किया गया था। इसके साथ ही इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (EPA), 1986 के तहत शिकायत दर्ज करने जांच करने जैसे मामलों में नए नियम जोड़े गए।

तत्काल प्रभाव से नया नियमलागू

इसमें पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ शिकायतों पर जांच करने और ऐसी शिकायतों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया भी बताई गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, संशोधित नियमों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 के तहत अधिसूचित किया गया है और यह ड्राफ्ट पर बिना किसी के परामर्श तुरंत सार्वजनिक रूप से लागू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: खराब हेलमेट के खिलाफ देशभर में अभियान, 162 Helmet निर्माताओं के लाइसेंस रद्द, DM को दिए ये निर्देश