
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले सहित परिवार के अन्य सदस्य बुधवार को ‘भाऊ बीज’ मनाने के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के पुणे जिले के बारामती स्थित घर पहुंचे। अजित की पत्नी सुनेत्रा, उनके बेटे पार्थ और जय के साथ-साथ पवार परिवार के अन्य सदस्य बारामती के काटेवाड़ी इलाके में स्थित उप मुख्यमंत्री के आवास पर जमा हुए। भाईदूज मनाने के दौरान सुप्रिया सुले ने अजित पवार को चंदन का टीका लगाकर भाईदूज मनाया। साथ ही उनके लंबे उम्र की कामना की।महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार इन दिनों डेंगू के चलते बीमार चल रहे हैं।
हालांकि जब बहन सुप्रिया ने उनकी आरती उतारी तो अजित पवार भावुक हो गए। बता दें कि इसी साल जुलाई में अजित पवार ने अपने चाचा और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार से बगावत करके शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। हालांकि अजीत को गठबंधन में शामिल करने के लिए भाजपा को वित्त मंत्रालय देना पड़ा था।
Published on:
15 Nov 2023, 10:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.