
भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलाई
Tamil Nadu BJP chief taunts Congress: कर्नाटक विभानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत के बाद शनिवार (20 मई) को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सीएम पद की शपथ लेते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक में पांच गारंटियों (वादों) को लागू करने के आदेश जारी किए हैं। भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया है।
'तो शिवकुमार और सिद्धारमैया को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए'
भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शनिवार को कर्नाटक में बनी नई कांग्रेस सरकार पर बोला बोला है। अन्नामलाई ने कहा, मैं कर्नाटक सरकार को अब से एक साल बाद ताश के पत्तों की तरह ढहते हुए देख रहा हूं। अगर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया 2024 तक नहीं लड़ते हैं, तो दोनों को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए।
पहली कैबिनेट बैठक में 5 गारंटियों को लागू करने का आदेश
आपको बता दें कि पहली कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने कहा कि 5 वादे पूरे करने के लिए हमनें कैबिनेट की सहमति हासिल कर ली है। सीएम ने कहा कि अगले कैबिनेट में पूरा मसौदा आएगा। सोमवार से कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक: CM बनते ही एक्शन मोड में सिद्धारमैया, पहली कैबिनेट मीटिंग में 5 गारंटी को मंजूरी
सोनिया बोलीं— जनादेश बंटवारे, भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ
पूर्व पार्टी की सोनिया गांधी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद करती हूं। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया। ये जनादेश बंटवारे और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ है। कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार (20 मई) को ट्वीट करते हुए कहा कि पहली मीटिंग में ही पांच गारंटी को मंजूरी मिल चुकी है।
Published on:
20 May 2023 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
