देश में अगला लोकसभा चुनाव 2024 में है, लेकिन इसको लेकर गहमागहमी अभी से दिखने लगी है। विपक्ष इस बार भाजपा को सत्ता से हटाने की प्लानिंग में जुटा हुआ है, जिसकी बानगी बिहार में दिखाई देनी लगी है। हाल ही में नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर राज्य में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के साथ मिलकर सरकार बना ली है, जिसके बाद से 2024 लोकसभा चुनाव के विपक्ष की ओर से नीतीश कुमार का नाम चर्चा में है। हालांकि अभी तक कोई भी विपक्षी दल की ओर से इसको लेकर सहमति नहीं जताई है। वहीं नीतीश कुमार ने भी कहा है कि मैं हाथ जोड़कर कहता हूं, मेरे मन में ऐसा कोई भी विचार नहीं हैं।