24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deepak Rao Arrested: तेलंगाना पुलिस को बड़ी कामयाबी, 25 लाख का ईनामी मोस्ट वांटेड माओवादी दीपक राव को दबोचा

Most Wanted Maoist Deepak Rao Arrested : तेलंगाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना पुलिस के खुफिया विभाग ने मोस्ट वांटेड माओवादी दीपक राव गिरफ्तार को गिफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Sep 2023, 8:22 AM IST

Most Wanted Maoist Deepak Rao Arrested

Most Wanted Maoist Deepak Rao Arrested

Most Wanted Maoist Deepak Rao : तेलंगाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना पुलिस के खुफिया विभाग ने मोस्ट वांटेड माओवादी दीपक राव गिरफ्तार को गिफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को हैदराबाद के कुकटपल्ली में मलेशियाई टाउनशिप के पास से मोस्ट वांटेड दीपक राव को दबोचा। दीपक सीपीआई के दक्षिण क्षेत्रीय ब्यूरो की पश्चिमी घाट विशेष क्षेत्रीय समिति का सचिव है और उसके सिर पर 25 लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस ने उसके पास से कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।


छह जिंदा कारतूस, रिवॉल्वर, लॅपटॉप जब्त

इसकी जानकारी देते हुए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार ने कहा कि दीपक राव ने दो बार हैदराबाद का दौरा किया। वह फिर से हैदराबाद की दौरा करने आया, लेकिन खुफिया ब्यूरो से मिली सूचना के बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से छह जिंदा कारतूसों के साथ एक रिवॉल्वर, एक लॅपटॉप और 47,250 रुपए नकद जब्त किया है।

यह भी पढ़ें- Weather Today: दिल्ली में फिर बदला मौसम: एमपी में स्कूलों की छुट्टी घोषित, यूपी सहित इन राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

दोस्तों से मिलने आया था हैदराबाद


पुलिस ने बताया कि दीपक अपने कॉलेज के दोस्त महेंद्र टेक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, माधापुर के निवासी फिल्म संपादक बी अजित कुमार और मलेशियाई टाउनशिप के निवासी रंजीत शंकरन से मिले थे। राव जिनसे मिले हैं उन दोनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग