29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Terrorist Attack In Srinagar: श्रीनगर में आतंकियों ने स्कूल पर बरसाई गोलियां, दो शिक्षकों की मौत

Terrorist Attack In Srinagar गुरुवार को जम्मू कश्मीर के श्रीगनर में आतंकियों ने ईदगाह इलाके के एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गई है। तीन दिन के अंदर पांच लोगों को आतंकियों मौत के घाट उतार दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Oct 2021, 1:35 PM IST

Terrorist Attack in Srinagar

Terrorist Attack in Srinagar

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) के श्रीनगर ( Terrorist Attack in Srinagar ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में दो शिक्षकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन की तादाद में आतंकी स्कूल में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेँः Militant Attack In Kashmir : बिंदरू की बेटी का आतंकियों को खुली चुनौती , दम है तो सामने आओ

घाटी में पिछले तीन दिनों के अंदर पांच नागरिकों की आतंकियों ने हत्या कर दी है। इससे पहले कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इन हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।

पहला हमला एक फार्मेसी कारोबारी के ऊपर किया गया, दूसरा हमला श्रीनगर के मदीन साहिब में एक स्ट्रीट हॉकर पर आतंकियों ने गोलियों बरसा दीं। तीसरा हमला बांदीपोरा जिला में हुआ, यहां आतंकियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पहले हमले में एक दवा विक्रेता माखन लाल बिंदरु की हत्या की गई थी। पिता की मौत के बाद उनकी बेटी श्रद्धा ने बुधवार को ही आतंकियों को ललकारा था। कहा था, दम है तो मेरा सामना करो।


कश्मीर घाटी में मंगलवार (5 अक्टूबर) को संदिग्ध आतंकवादियों ने 90 मिनट के भीतर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकी संगठन 'द रेसिस्टेंस फोर्स' (TRF) ने मंगलवार को हुए इन हमलों की जिम्मेदारी ली, जिसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा संगठन माना जाता है।

आंतकियों की तरफ से आम लोगों को टारगेट किए जाने के बीच गुरुवार को ही केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने अहम बैठक बुलाई है।
इस बैठक में घाटी की आम जनता सुरक्षा के अलावा आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन्स को लेकर चर्चा हो सकती है।
गृह मंत्रालय में होने वाली बैठक में सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में आईबी चीफ और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौजूद होंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग