10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी भी आजाद घूम रहा है सैफ पर हमले का आरोपी? जानिए क्यों खड़ा हुआ यह नया सवाल

Saif Ali Khan: सूत्रों के अनुसार ब्यूरो ने क्राइम ब्रांच को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि 19 में से एक भी सैंपल शरीफुल के फिंगरप्रिंट में मैच नहीं करता। इस रिपोर्ट से पुलिस भी हैरान-परेशान है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Jan 26, 2025

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में नया ट्विस्ट आया है। ताजा जानकारी के अनुसार सैफ पर हमले के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट घटनास्थल से उठाए गए फिंगरप्रिंट सैंपल से मेल नहीं खा रहे हैं। इसके बाद एक और सवाल उठने लगा है कि क्या मुंबई पुलिस ने गलत आरोपी को पकड़ रखा है और उसी को केंद्र में रख कर उसकी जांच चल रही है तो इसका अंजाम क्या होगा?

सैंपल शरीफुल के फिंगरप्रिंट से नहीं हुए मैच

घटना की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की कडि़यों को जोड़ने के लिए सैफ के फ्लैट से फिंगरप्रिंट के 19 सैंपल एकत्र किए थे। इन्हें शरीफुल के फिंगरप्रिंट से मिलान के लिए फिंगरप्रिंट ब्यूरो भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार ब्यूरो ने क्राइम ब्रांच को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि 19 में से एक भी सैंपल शरीफुल के फिंगरप्रिंट में मैच नहीं करता। इस रिपोर्ट से पुलिस भी हैरान-परेशान है। पुलिस अब घटनास्थल के और सैंपल ब्यूरो को भेज रही है। वैसे पुलिस से घटनास्थल पर शरीफुल की मौजूदगी साबित करने के लिए उसके कपड़े, जूते और चाकू सबूत के तौर पर रखे गए हैं। उसके कपड़ों पर भी खून पाया गया है।

शरीफुल के पिता के बयान से भी खड़े हुए सवाल

इससे पहले शरीफुल के पिता के एक बयान से भी सवाल खड़ा हुआ था। उसके पिता का कहना था कि मुंबई पुलिस ने जिसे पकड़ा है वह उनका बेटा शरीफुल नहीं है। उसके पिता मोहम्मद रुहुल अमीन ने मीडिया को बताया कि उनके बेटे के बाल लंबे हैं और चेहरा भी बड़ा है। मुंबई पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह शरीफुल नहीं है। मोहम्मद अमीन का कहना है कि शरीफुल मार्च 2024 में भारत चला गया था। वह बांग्लादेश में शेख हसीना कि सरकार से परेशान होकर गया था। उस पर कई मुकदमे दर्ज थे। देश के राजनीतिक हालत के चलते उसका बांग्लादेश में रहना मुश्किल हो रहा था।

सैफ की फिटनेस पर उठे सवाल

सैफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस पर महाराष्ट्र के नेता भी सवाल उठाते रहे थे। वे उन पर कार्रवाई में सुस्ती का आरोप लगा रहे थे। बाद में कई नेता हमले की घटना पर भी सवाल उठाने लगे थे। संजय निरुपम समेत कई नेताओं ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सामने आए सैफ के वीडियो में उनकी जैसी चुस्ती दिखी उससे शक जाहिर होता है कि चाकू के इतने गंभीर हमले झेलने के कुछ ही दिन बाद कोई व्यक्ति इतना फिट कैसे हो सकता है।

यह भी पढ़ें-Saif Ali Khan की किस चूक से पटौदी खानदान की 15 हजार करोड़ की ‘शत्रु’ संपत्ति पर सरकार करेगी कब्जा! जानें क्या होती है शत्रु संपत्ति

आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा-पुलिस

उधर, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार हमलावर शरीफुल के अलावा अन्य कोई संदिग्ध भी घटना व साजिश में शामिल हो सकता है। पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में शरीफुल की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करते समय कहा था कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा। उससे अन्य संदिग्धों के बारे में भी पूछताछ करनी है। सैफ पर उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर 16 जनवरी की रात को हमला किया गया था। हमले के आरोप में शरीफुल को 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया था। शरीफुल 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर है। सैफ अली खान पर हमले के बाद पहली बार खुलकर बोली करीना कपूर खान, देखें वीडियो...