10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress के भ्रम, झूठ और प्रपंच की दुकान पर जनता ने लगाया पूरी तरह से ताला, BJP के कैबिनेट मंत्री ने दिए राज्यवार आंकड़ें

Maharashtra Election Result: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा देश के ज्यादातर राज्यों की जनता ने कांग्रेस के भ्रम, झूठ और प्रपंच की दुकान पर पूरी तरह से ताला लगा दिया है। महाराष्ट्र 17वां राज्य बन गया है, जहां कांग्रेस के पास 10 प्रतिशत से भी कम विधायक हैं।
2 min read
Google source verification

Dharmendra Pradhan: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति (Mahayuti) ने शानदार जीत हासिल की। बीजेपी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बीजेपी ने 132 सीटें जीती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महाराष्ट्र में सीएम कौन बनेगा? सीएम पद को लेकर महायुति में भी खींचतान चल रही है। वहीं महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने नक्शे के माध्यम से बताया कि कांग्रेस (Congress) सिकुड़ रही है।

धर्मेंद्र प्रधान ने किया पोस्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर पोस्ट किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि देश के ज्यादातर राज्यों की जनता ने कांग्रेस के भ्रम, झूठ और प्रपंच की दुकान पर पूरी तरह से ताला लगा दिया है। महाराष्ट्र 17वां राज्य बन गया है, जहां कांग्रेस के पास 10 प्रतिशत से भी कम विधायक हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बंगाल, दिल्ली, त्रिपुरा जैसे कई राज्यों की जनता ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है।

‘कांग्रेस के पास न नीति है न दिशा’

उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा नॉर्थ-साउथ के नाम पर लोगों को बांटने का घातक प्रयास अब पूरी तरह असफल हो चुका है। हर क्षेत्र की जनता ने एकजुट होकर कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को कुचल दिया है। कांग्रेस अब खुद को बचाने के लिए देशहित के मुद्दों पर भी निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है। इस पार्टी के पास अब न कोई नीति है, न कोई दिशा। कांग्रेस अब सिर्फ खोखले वादों और महज परिवार की साख बचाने की सियासत में जुटी हुई पार्टी बनकर रह गई है। अब देश की जनता ने भी तय कर लिया है कि कांग्रेस का विपक्ष में बैठना ही भारत की प्रगति का मार्ग है।

यह भी पढ़ें-‘नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान का संविधान नहीं पढ़ा’, Constitution Day के कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी